फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दसवीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, बांध के पास मिली स्कूटी व बैग

दसवीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, बांध के पास मिली स्कूटी व बैग

Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दसवीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, बांध के पास मिली स्कूटी व बैग
दसवीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता
विज्ञापन

बांध के पास मिली स्कूटी व बैग
बांध के गहरे पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शहर के एक मुहल्ला निवासी दसवीं का छात्र कोचिंग की बात कहकर घर से निकला, लेकिन रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। खोजबीन के दौरान उसकी स्कूटी गाड़ी और स्कूल बैग गोविंद सागर बांध के पास मिला, जिस पर पुलिस खोताखोरों की मदद से बांध के गहरे पानी में खोजबीन में जुटी रही, लेकिन छात्र को खोजने में शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी।

ग्राम सरवांस हाल निवासी शहर के मुहल्ला शांतिनगर निवासी ऋषि पटेल का 15 वर्षीय पुत्र अभय पटेल दसवीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं, बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से कोचिंग की बात कहकर निकला। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की गई और कोचिंग व उसके दोस्तों व जान पहचान के लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपने पुत्र के अपहरण की आशंका भी व्यक्त की। जिस पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल गायब छात्र की खोजबीन शुरु कर दी। शुक्रवार की सुबह गायब छात्र की स्कूटी वाहन और स्कूल बैग गोविंद सागर बांध के पास मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर तलाशी की और छात्र के गोविंद सागर बांध में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों को बुलाया, दिन भर गोताखोंरों ने नाव से बांध में डुबकी लगाकर तलाशी की, लेकिन शाम तक लापता छात्र को खोजने में सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि गोताखोरों का रेस्कयू जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed