{"_id":"5ac7d6154f1c1bf0618b5f68","slug":"21523045909-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर चिकित्सकों के विरूद्घ एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर हाजिर चिकित्सकों के विरूद्घ एफआईआर के निर्देश
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर हाजिर चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश
ललितपुर।
प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले के अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए।
बैठक में समीक्षा के दौरान सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 97 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 64 पदों पर ही चिकित्सक तैनात हैं। वहीं, संस्थागत प्रसव की समीक्षा में बताया गया कि माह के अंत तक संस्थागत प्रसवों की कुल संख्या 27583 है। जो चिकित्सक अनुपस्थित चल रहे हैं, उनके विरुद्ध एफआईआर करने के निर्देश सीएमओ को दिये। 14वां वित्त आयोग की समीक्षा में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि अब तक कुल आवंटित धनराशि का 77.63 प्रतिशत खर्च हो चुका है। हैंडपंपों के रीबोर कराने का कार्य किया जा रहा है। गर्मियों में पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराने के भी निर्देश दिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों की आधार फीडिंग कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका प्रतिशत 86.35 रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के तहत जनपद में सात सड़कों के सापेक्ष चार सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
जल निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए आवंटित राशि का अधिकांश रूप से वहन किया जा चुका है। रानीपुरा एवं नत्थीखेड़ा परियोजना का कार्य प्रगति पर है। जिस पर उन्होंने 30 जून तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। वहीं, जल संस्थान को देवगढ़ में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को शीघ्रता के साथ दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। सौभाग्य योजना के अंतर्गत अब तक 4500 नये कनेक्शन लाभार्थियों को दिये जा चुके हैं। जिस पर मंत्री ने ग्राम पूराकलां में विद्युत आपूर्ति एवं लो वॉल्टेज की समस्या को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। जनपद में कुल 60 उचित दर दुकानें हैं, जिसके लक्ष्य के सापेक्ष 78.90 प्रतिशत पूर्ति की जा चुकी है। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका द्वारा बताया गया कि अधिकांश जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। जनपद में कुल 5816 मार्ग प्रकाश बिंदू हैं, जिनमें से 1386 मार्ग प्रकाश बिन्दुओं को एलईडी में परिवर्तित किया जा चुका है। कांशीराम आवास के शेष कार्य को अप्रैल माह तक पूर्ण करा लेने के लिए कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्कूल चलो अभियान के तहत जनसामान्य को शिक्षा की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से रैलियों द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, साथ ही इस वित्तीय वर्ष में धनराशि का आवंटन होते ही बच्चों को जूता-मोजा, यूनिफार्म, स्कूल बैग और पाठ्य पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। जिस पर मंत्री ने सहरिया क्षेत्र में भी रैलियों के आयोजन के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पारदर्शी किसान सेवा योजना के अन्तर्गत कृषि उप निदेशक ने बताया कि जनपद में कुल 207156 कृषक हैं, जिनमें से 165295 कृषकों का पंजीकरण किया जा चुका है। वर्मी कम्पोस्ट के अन्तर्गत 691 यूनिट का भौतिक लक्ष्य शासन द्वारा प्राप्त था, जिसमें से 514 यूनिट का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अन्तर्गत 209336 मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण किसानों को किया जा चुका है। जिस पर मंत्री ने अभियान के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य कार्डों के वितरण का निर्देश कृषि उप निदेशक को दिया। समीक्षा के उपरान्त बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कल्यानपुरा में बन रहे गौंवंश आश्रय स्थल में आजीवन सदस्य के लिए 11000 रूपए के 211 चेक जिलाधिकारी को प्रदान किए गए, जिसकी राशि 23 लाख 21 हजार रुपये थी। इस धनराशि का उपयोग आश्रय स्थल में गौवंश के रखरखा व पर किया जाएगा। इसके उपरांत खुद मंत्री ने भी 21000 रुपये की धनराशि का चैक जिलाधिकारी को कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल हेतु प्रदान किया। बैठक में मंत्री श्रम और सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्कार, सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गोविंद शरण, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।