फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अवैध शराब पकड़ी

अवैध शराब पकड़ी

Wed, 08 Nov 2017 03:06 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब पकड़ी
टूटे फर्नीचर की आड़ में ले जाई जा रही शराब पकड़ी
विज्ञापन

जखौरा/ललितपुर। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अवैध शराब माफिया के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सोमवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ट्रक में अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। ट्रक में रखी 436 पेटियों में 20928 क्वाटर शराब के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। शराब की कीमत लगभग दस लाख रुपये आंकी गई है। शराब को ट्रक में टूटे-फूटे फर्नीचर की आड़ में छिपाकर रखा गया था। पुलिस का अनुमान है कि यह शराब निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए लाई गई है।
जखौरा थाने में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि सोमवार को जखौरा थानाध्यक्ष विजय सिंह चौहान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में शराब तालबेहट की ओर ले जाई जा रही है। इसके उपरांत थानाध्यक्ष ने सूचना के आधार पर जखौरा-तालबेहट जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी करते हुए करिश्मा टेंट हाउस के पास ट्रक नंबर एचआर 55 क्यू 9959 को घेराबंदी कर रुकवाया। ट्रक चालक व क्लिनर से नीचे बुला कर उनका नाम पता पूछा। इस पर ट्रक चालक ने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की पुत्र लाखन घोसी निवासी सुभाष वार्ड खुरई थानांतर्गत जिला सागर व क्लीनर ने अपना नाम सौरभ और छोटू पुत्र राम सिंह रघुवंशी निवासी पांडे कॉलोनी वार्ड नंबर 22 थाना सिटी कोतवाली अशोकनगर जिला अशोकनगर बताया। ट्रक की चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रक में पीछे की तरफ इस्तेमाल किया हुआ टूटा-फूटा घरेलू सामान समेत फटे गद्दे भरे हुए थे। अंदर चेक करने पर देखा कि ट्रक में एक और केबिन बनाई गई है। इसे खोलने पर भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद हुआ। जब उस शराब को उस ट्रक से निकलवाया गया तब उसमें 436 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 20928 क्वाटर शराब बरामद करते हुए इसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये बताई है। पुलिस ने जब ट्रक ड्राइवर से शराब के कागजात मांगे तो वह दिखाने में असफल रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने ट्रक और बरामद हुई शराब को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

-
निकाय चुनाव प्रभावित करने की हो सकती है साजिश
इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब से निकाय चुनाव को प्रभावित करने की साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। चुनावों के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए शराब की व्यवस्था की जाती है। इस संबंध में पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। शराब कहां से आई थी और कहां ले जाई जा रही थी इसका पता अभी पुलिस को नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस हजार का दिया इनाम
पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में जखौरा थानाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अजय कुमार, बांसी चौकी प्रभारी विनोद कुमार, इंद्रपाल सिंह, योगेश सिंह, अतुल कुमार, पवन कुमार, राज कुमार, शिव मोहन प्रसाद, तालबेहट थानाध्यक्ष राजीव सिंह, रमेश कुमार, बृजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed