{"_id":"5cd34695bdec22077e09acba","slug":"171557350037-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलर की दुकान में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुलर की दुकान में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूलर के गोदाम में किशोर की संदिग्ध हालात में मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला लेंड़ियापुरा में कूलर के गोदाम में काम करने वाले एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गल्ला मंडी के पीछे मान्यवर कांशीराम कालोनी निवासी राजा उर्फ कंचू (15) पुत्र अंसार उर्फ कंछेदी करीब एक माह से मुहल्ला लेंड़ियापुरा स्थित एक कूलर की दुकान में काम करता था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान जाने के लिए घर से निकला और लगभग 11 बजे उसके परिवार वालों को उसकी मौत की खबर मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई नौशाद ने बताया कि राजा तीन भाइयों में छोटा था। जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचा तो उसका शव पड़ा। उसने आशंका जताई है कि उसके भाई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी जांच पुलिस से करने की मांग की। इस मामले में सिविल लाइन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि मामले में राजा की मौत गोदाम में करंट से होना बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।