फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   5.47 लाख के बकाए पर काटे 36 बिजली कनेक्शन

5.47 लाख के बकाए पर काटे 36 बिजली कनेक्शन

Thu, 21 Mar 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
5.47 लाख के बकाए पर काटे 36 बिजली कनेक्शन
5.47 लाख केे बकाए पर काटे 36 बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

ललितपुर। उपखंड विद्युत कार्यालय तृतीय के अंतर्गत 2138 पंजीकरण कराए गए, जबकि मड़ावरा उपकेंद्र के अंतर्गत विद्युत चेकिंग में 5.47 लाख रुपये की बकायेदारी पर 36 विद्युत कनेक्शन काट दिए। बुधवार को महरौनी, मड़ावरा, नाराहट, कल्यानपुरा क्षेत्र में विद्युत चेकिंग व सरचार्ज माफी योजना के तहत पंजीकरण कराने को लेकर अभियान चलाया गया। बकाया होने के ग्राम कल्यानपुरा के मजरा ढंगा के 16 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई।

सरचार्ज माफी समाधान योजना के अंतर्गत बिजली विभाग द्वारा 25 मार्च तक ही पंजीकरण कराने हैं, जबकि 31 मार्च तक पंजीकरण के बाद बकाया राशि जमा करनी है। लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम संख्या में पंजीकरण होने और बकायेदारी कम वसूलने पर बिजली विभाग द्वारा जिले में हर उपखंड व विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है व शिविर लगाए जा रहे हैं। बीते रोज महरौनी व मड़ावरा में बिजली चेकिंग की गई, जिसमें महरौनी उपखंड के अंतर्गत करीब 2138 पंजीकरण कराए गए। जबकि, मड़ावरा उपकेंद्र के अंतर्गत कुल 61 पंजीकरण कराए और 4.55 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया। इसके अलावा विभागीय टीम द्वारा पांच लाख 47 हजार रुपये की विद्युत बकायेदारी होने पर 36 विद्युत कनेक्शन काट दिए। सरचार्ज माफी समाधान योजना की सीधी मॉनीटरिंग एमडी कार्यालय आगरा से रोज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed