{"_id":"5b08814e4f1c1bf36e8b49b5","slug":"171527284046-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सेवक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सेवक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Updated Sat, 26 May 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान से मारने की धमकी, डीएम से शिकायत
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम निवाई निवासी ग्राम प्रधान हरीराम पुत्र गनेशे ने ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सेवक पर गालीगलौज कर व जान से मारने की धमकी देने के आरोप को लेकर डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पीड़ित 24 मई को सरकारी काम से ब्लाक गया था। जहां पर एक शिकायती पत्र दिया। इसी दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने फोन लगाकर हैंडपंप का हिसाब करने के लिए कहा। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी के यहां पहुंच गया। जहां पर रोजगार सेवक ने कहा कि मेरी शिकायत क्यों की। और उक्त विपक्षी गालीगलौज करने लगा। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी के पति ने गाड़ी के बैग से कागज निकाल लिए। साथ ही दोनों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने व जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है।