फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   165 liters of raw liquor recovered

165 लीटर कच्ची शराब बरामद

Thu, 22 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
 165 liters of raw liquor recovered
avaidh sarav, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर प्रदेश के समस्त जनपदों में 16 से 28 सितंबर तक अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएम डा. रुपेश कुमार व जिला आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय के निर्देशन पर आबकारी निरीक्षक पीके गिरि ने बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ कच्ची शराब बनाए जाने वाले विभिन्न अड्डों पर छापामारी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने कुल 165 लीटर कच्ची शराब बरामद की व 26,500 किलोग्राम लहन नष्ट किया है। कोतवाली उपनिरीक्षक राजेश शुक्ला व मसीद खान के साथ ग्राम घटवार में की गई छापेमारी के दौरान 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की व प्लास्टिक के ड्रमों व जमीन में बने हौज में लगभग 25 हजार किलोग्राम लहन बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने गांव की कबूतरा समुदाए की चार महिलाओं गिरजा पत्नी गोपाल, शिवानी पत्नी सुरेंद्र, प्रभा पत्नी विनोद व मंदाकिनी पत्नी राजकुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं ग्राम मऊमाफी में एक महिला फूलवती पत्नी बीरन के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब व 1,500 किलोग्राम लहन जब्द किया है। पुलिस ने पकड़े गई आरोपी महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं बरामद किए गए लहन को नष्ठ कर दिया गया है। इसी क्रम में ग्राम हरपुरा व झरकौन में भी कई संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली गयी, लेकिन कोई अवैध मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed