फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तीन माह पूर्व दुर्घटना में घायल युवक की मौत

तीन माह पूर्व दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Fri, 17 May 2019 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
तीन माह पूर्व दुर्घटना में घायल युवक की मौत
तीन माह पूर्व दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन


ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम सिमरधा में तीन माह पूर्व ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत में बाइक सवार घायल युवक की मौत हो गई। युवक का इलाज ग्वालियर मेें चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

थाना पाली के ग्राम बंट निवासी रक्खन (22) बाइक पर सवार होकर ग्राम सिमरधा के पास जा रहा था कि उसकी बाइक में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज को ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने झांसी रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे झांसी और फिर ग्वालियर ले गए, जहां उसका इलाज चलता रहा। बुधवार को परिजन उसे इलाज के लिए फिर से ग्वालियर ले गए थे, जहां उसकी हालत स्थिर बनी रही। वह दवाई लेकर लौट रहे थे कि रास्ते में हालत बिगड़ गई। परिजन बुधवार की रात उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है। नेहरू नगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर ने बताया कि युवक तीन माह पूर्व दुर्घटना में घायल हो गया था, बुधवार की रात में हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed