फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दो कोटेदार के खिलाफ एफआईआर, पांच का कोटा निरस्त व तीन निलंबित

दो कोटेदार के खिलाफ एफआईआर, पांच का कोटा निरस्त व तीन निलंबित

Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
दो कोटेदार के खिलाफ एफआईआर, पांच का कोटा निरस्त व तीन निलंबित
दो कोटेदार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

ललितपुर। पूर्ति अधिकारियों की छापेमारी में उचित दर दुकानों पर गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। पूर्ति अफसरों ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मैरतीकलां एवं ग्राम जमुनिया के कोटेदार पर एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं, पांच दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया, जबकि तीन दुकानों का अनुबंध निलंबित कर दिया।

लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं इनमें गेहूं, चावल व मिट्टी तेल का वितरण किया जाता है। इसकी सतत निगरानी की जा रही है। जहां जिले की 123 उचित दर दुकानों की जांच की गई, वहीं, 5 दुकानों पर छापे डाले गए। इस दौरान दुकानों में गम्भीर अनियमितताएं उजागर र्हुइं। इस पर डीएम के आदेश पर डीएसओ रामजतन यादव ने पुरूषोत्तम उचित दर विक्रेता ग्राम मैरतीकलां एवं शिवराज उचित दर विक्रेता ग्राम जमुनिया के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छापेमारी में पुरूषोत्तम उचित दर विक्रेता ग्राम मैरतीकलां की दुकान से 11 बोरी चावल (लगभग 5.50 कु0) बरामद किया गया है। वहीं, रमसा उचित दर विक्रेता ग्राम रामपुर, पुरूषोत्तम उचित दर विक्रेता ग्राम मैरतीकलां, शिवराज उचित दर विक्रेता ग्राम जमुनिया की दुकान का अनुबन्ध पत्र निलम्बित किया गया। इसी प्रकार तन्सूराम उचित दर विक्रेता ग्राम सरखड़ी, मिथिलेश उचित दर विक्रेता ग्राम जरावली, जयकुमार उचित दर विक्रेता ग्राम बम्हौरीकलां, प्रताप सिंह उचित दर विक्रेता ग्राम लुहर्रा, राकेश उचित दर विक्रेता ग्राम बिगारी की दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त किया गया। उचित दर विक्रेताओं की 27 लाख पचास हजार रुपये की धनराशि शासन के पक्ष में जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed