फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अवैध असलहों के साथ एक गिरफ्तार

अवैध असलहों के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
अवैध असलहों के साथ एक गिरफ्तार
अवैध असलाह के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार को तालबेहट निवासी एक आरोपी को दो देशी पिस्टल, दो तमंचा और कारतूस के साथ थाना पूराकलां क्षेत्र में ग्राम हंसारकला तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बड़े पैमाने पर असलाह की खरीद-फरोख्त करता था और उसके तार क्षेत्र के कई नामचीन लोगों से जुड़े हुए हैं।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि सीओ अपराध राजा सिंह व सीओ तालबेहट विनोद कुमार की देखरेख में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलां कृष्णवीर सिंह और प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तालबेहट निवासी एक व्यक्ति असलाह की बिक्री करने की फिराक में हंसारकलां तिराहा पर बैठा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी चार्ली राजा पुत्र जसवंत सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो अदद देशी पिस्टल 32 बोर, तीन अदद देशी तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूत 315 बोर बरामद किए गए। अब पुलिस इसकी कुंडली खंगालेगी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल महेश बाबू, श्याम सुंदर, अनिल, अनिरुद्ध और प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन, संजय राजावत, रजनीश चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह और कुंवर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में अवैध तमंचा और कारतूस का इस्तेमाल भारी मात्रा में अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक ने एक के बाद एक कई खुलासे किए थे। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ की थी। आरोपी चार्ली राजा पूरे क्षेत्र में असलहों का सप्लायर था। वह क्षेत्र के कई बड़े और रसूखदार लोगों के संपर्क में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed