{"_id":"5cbf5d3dbdec22140b20bb88","slug":"151556045117-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में फिर भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेतों में फिर भड़की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में फिर भड़की आग
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को फिर कई किसानों के खेतों में आग लग गई, जिससे आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां सायरन बजाते हुए दिन भर अलग-अलग क्षेत्रों में दौड़ती रहीं।
खेतों में फसल कटने के बाद सूखे डंठल खेतों में हादसों के रुप में अब भी लगे हुए हैं। कुछ किसान तो फसल कटने के बाद सूखे डंठल हटाने के लिए खेतों की जुताई कर रहे हैं। लेकिन, अधिकांश किसानों द्वारा खेतों में सूखे डंठलों से आसानी से निजात पाने के लिए आग लगा दी जाती है या फिर कई बार हाइटेंशन तारों या फिर जलती बीड़ी, सिगरेट फेंक देने की वजह से डंठलों में आग लग जाती है और हवा के बहाव के साथ-साथ आग भी बढ़ती चली जाती है। मंगलवार को जिले में लगभग चार गांवों के खेतों में खड़े डंठलों में आग लग गई, जिस पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ग्राम पनारी में मंगलवार की सुबह 10.45 बजे अचानक से आग लग गई। इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। वहीं, ग्राम पुरा पाचौनी में भी एक किसान के खेत में दोपहर एक बजे हाइटेंशन तारों की चिंगारियां गिरने से आग लग गई। यह आग करीब पचास से साठ एकड़ जमीन में अलग-अलग किसानों के खेतों में लगी होना बताया गया। एक गाड़ी वीआईपी सुरक्षा में होने के कारण एक ही गाड़ी क्षेत्रों में घूमती रही, जिससे मौके पर पहुंचने में कहीं कुछ विलंब भी हुआ। वहीं, महरौनी क्षेत्र में भी दोपहर डेढ़ बजे खेतों में आग लग गई। इसी प्रकार ग्राम चकौरा में भी खेतों में आग लगने का हादसा हुआ।