फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सिर कुचलकर युवक की हत्या

सिर कुचलकर युवक की हत्या

Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिर कुचलकर युवक की हत्या
सर कुचलकर युवक की हत्या
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुम्हैड़ी गांव में अंजनी माता मंदिर के पास लगने वाली प्रसाद की दुकानों के तख्त पर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के शक के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है।
मंगलवार की सुबह अंजनी माता मंदिर के पुजारी को मंदिर जाने के दौरान मंदिर के बाहर स्थित प्रसाद की दुकान पर एक युवक का शव रक्तरंजित अवस्था में मिला। इस पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीओ नाराहट श्यामनारायण, महरौनी कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला, कुम्हैड़ी चौकी प्रभारी अनुज कुमार गंगवार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की शिनाख्त पाली थानाक्षेत्र के चंदेरा गांव निवासी जगभान पुत्र रामचरन कुशवाहा के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी। मृतक का सिर पेवर ब्रिक्स से वार कर बुरी तरह कुचला हुआ था। मृतक के सिर के पास ही वह पत्थर भी रखा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जगभान व एक अन्य व्यक्ति सोमवार को अंजनी माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कथा करवाई और रात को मंदिर के पीछे स्थित प्रसाद की दुकान पर रखे तखत पर सो गए थे। इससे पहले मृतक ने शाम को खाना बनाया और खाया व मंदिर के पास ही अलाव जलाकर तापते दिखे थे। मृतक के बहनोई जखौरा निवासी राकेश पुत्र रामदास ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे जगभान अपने घर पर अंजनी माता मंदिर में कथा करवाने की बात कहकर निकल गया था। इस दौरान उसने थैले में खाने पीने का सामान और पूजन सामग्री भी ली हुई थी। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। उसकी चार बहनें हैं और एकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

--
कौन था साथ में आया संदिग्ध युवक
मृतक की मौत के मामले में साथ में आए संदिग्ध युवक पर शक की सुई अटकी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार जगभान अलाव तापने के बाद तखत पर सो गया था, जबकि उसका साथी उस समय तक जागता रहा और फिर सुबह अचानक गायब हो गया। जबकि परिजनों के अनुसार जगभान अपने घर से अकेला ही बस से निकला था। परिजनों को भी अज्ञात साथी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शक के आधार पर हत्या की रिपोर्ट
पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में मृतक के पिता रामचरन कुशवाहा ने बताया कि जगभान सोमवार को अंजनी माता मंदिर में कथा करवाने के लिए आया हुआ था। जहां चंदेरा निवासी प्यारेलाल पुत्र मर्दन, जमनी पुत्र डमरू, शंकर पुत्र भयारी लाल और जशरथ पुत्र डमरू ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

--
परिजनों के शक के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
संजय कुमार शुक्ला, महरौनी कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed