फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डीजल पंप सैट के डीलर को ब्लैक् लिस्टेड करने के आदेश

डीजल पंप सैट के डीलर को ब्लैक् लिस्टेड करने के आदेश

Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
डीजल पंप सैट के डीलर को ब्लैक् लिस्टेड करने के आदेश
डीलर को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश
विज्ञापन

ललितपुर।
बुंदेलखंड पैकेज योजना के तहत किसानों को अनुदान पर दिए जाने वाले डीजल पंप सैट पर कमीशन मांगने के आरोप सही पाए जाने पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने डीजल पंप सैट वितरण करने वाली एक कंपनी की डीलर को ब्लैक लिस्टेड घोषित करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई ग्राम बरौदाडांग निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की है।

विकास खंड बार अंतर्गत ग्राम बरौदाडांग निवासी रामरुद्ध पुत्र राम स्वरूप ने 23 जनवरी को आईजीआरएस पर की गई शिकायत में बताया था कि बुंदेलखंड पैकेज योजना के तहत उसको शासन द्वारा 35 हजार रुपये अनुदान प्रदान किया जाना है। इसमें डीलर द्वारा कमीशन मांगी जा रही है और कमीशन न देने पर उसे धमकी दी जा रही है कि यदि कमीशन नहीं दोगे तो उसको कृषि यंत्र उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। इसकी जांच कराने की उसने मांग की थी। डीएम द्वारा 25 जनवरी को शिकायतकर्ता रामरुद्ध से दूरभाष पर वार्ता की गई, जिस दौरान उसने अवगत कराया कि फर्म मै.अमन इंटरप्राइजेज बार के डीलर द्वारा डीजल पंप सैट देने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी, लेकिन शिकायत करने के बाद डीलर द्वारा उसे अब डीजल पंप सैट दे दिया गया। इस प्रकार जांच में पाया गया कि उक्त फर्म के डीलर द्वारा पैसे की मांग की गई थी और शिकायतकर्ता को परेशान भी किया गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को एक पत्र जारी कर उक्त कंपनी के डीजर को ब्लैक लिस्टेड कर तीन दिन में आख्या देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed