{"_id":"597b9ca04f1c1bac7f8b4655","slug":"111501273248-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए मिडडेमील के नमूने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए मिडडेमील के नमूने
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए मिड-डे मील के नमूने
ललितपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूरेलाल ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों में पकाए जा रहे मिड-डे मील का नमूना लिया है। उन्होंने सबसे पहले आदर्श प्राथमिक विद्यालय में तहरी का सैंपल लिया। इसके उपरांत उन्होंने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालाबपुरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन में तहरी का भी नमूना लिया है। इन नमूनों को झांसी स्थित प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि महरौनी तहसील में तैनात राजकुमार घोष के स्थानांतरण उपरांत विजय कुमार श्रीवास को तैनात किया गया है। वह महरौनी के साथ मड़ावरा तहसील भी देखेंगे। यदि किसी व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या है तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।