फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: तालाबपुरा मारपीट मामले के चार आरोपी पहुंचे जेल

क्राइम: तालाबपुरा मारपीट मामले के चार आरोपी पहुंचे जेल

Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: तालाबपुरा मारपीट मामले के चार आरोपी पहुंचे जेल
तालाबपुरा में प्राणघातक हमले के चार आरोपी पहुंचे जेल
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर कोतवाली अंतर्गत तालाबपुरा मुहल्ले में गंगाराम सेन के परिवार के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय में समर्पण करने जा रहे मुख्य आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और जखौरा ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में आरोपियों को बचाने के उद्देश्य से मेडिकल रिपोर्ट में कम चोटें दिखाने पर डाक्टर के खिलाफ जांच करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। वहीं, एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में एसपी सलमान ताज पाटील ने बताया कि दिसंबर महीने में तालाबपुरा निवासी आकाश सेन के परिवार के साथ मुहल्ले के ही सपा नेता ने चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए दबंगों ने 17 जनवरी को एक बार फिर पीड़ित परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सपा नेता के परिवार की चार महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच इससे पूर्व भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटील के निर्देशन में गठित टीम में शामिल कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच से श्याम सुंदर, अजमत उल्ला, राघवेंद्र, वरुण कुमार, अनुज गंगवार को सूचना मिली कि मारपीट प्रकरण के आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण की फिराक में खड़े हुए हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देते हुए चंदेरा बाईपास चौराहे के पास आर्यन इन होटल के सामने से मुख्य आरोपी कैलाश यादव, राजू यादव, इंदल यादव पुत्रगण स्व. प्यारेलाल और भवानी यादव पुत्र कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर भी संदेह
आकाश सेन के परिवार के साथ दूसरी बार हुई मारपीट के मामले में मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टरों पर भी कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया कि इस मामले में 17 जनवरी को पीड़ितों का मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर ने चोटों को कम करके दिखाया था। इसके अलावा मेडिकल रिपोर्ट मेें पीड़ितों के सिर में आई चोटों को नजरअंदाज कर दिया गया था। जानकारी होने पर एसपी ने डीएम को पत्र लिखकर पीड़ितों के लिए डाक्टरों की एक टीम बनाकर पुन: मेडिकल करवाने की संस्तुति की। टीम ने मेडिकल कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला व अंग-भंग करने की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। वहीं इससे पूर्व पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों का है लंबा आपराधिक इतिहास
प्राणघातक हमले में मुख्य आरोपी कैलाश यादव समेत सभी चारो आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगेस्टर और हिस्ट्रीसीट खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी कैलाश यादव पर लूट, जानलेवा हमला, बलवा सहित कई संगीन धाराओं में शहर कोतवाली में 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उनके भाई राजू यादव के खिलाफ भी लूट, जानलेवा हमला व मारपीट की धाराओं समेत दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे भाई इंदल यादव के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला सहित नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उनके पुत्र भवानी यादव के खिलाफ कोतवाली में लूट, जानलेवा हमला, बलवा समेत 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed