फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crime

मुकदमा लिखकर दोषी पुलिस कर्मियों को किया जाए गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
ललितपुर। ग्राम नाराहट निवासी देवेंद्र कुशवाहा की मौत का मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने मोमबत्ती मार्च निकाला और दोषी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने ग्राम नाराहट निवासी देवेंद्र कुशवाहा को श्रद्घांजलि अर्पित की। उन्होंने जिलाध्यक्ष तिलक यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपते हुए आरोप लगाया कि ग्राम नाराहट निवासी देवेंद्र कुशवाहा किसी भी मामले में वांछित नहीं था। इसके बावजूद सदर चौकी पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में रखा। पुलिस ने उसे अत्यधिक टार्चर किया, इससे हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय देवेंद्र की मौत हो गई। घटना से जनता में आक्रोश है। सपा नेताओं ने मांग की है कि घटना से जुड़े पुलिस कर्मियों के खिलाफ 302 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासनों को अमल में लाया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन पर पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, अंकित यादव, ह्देश मुखिया, नरेंद्र सिंह राठौर, ऋतुराज यादव, कृष्ण स्वरूप निरंजन, गीता मिश्रा, पंकज श्रीवास, रामप्रताप सिंह, जितेंद्र यादव, शेरसिंह यादव, खेमचंद लोधी, तिलक अहिरवार, सुरेंद्र यादव, जगदीश कुशवाहा, संजय ग्वाला, करन पाल, जाहर कुशवाहा, प्रकाश यादव, जितेंद्र यादव के हस्ताक्षर हैं। बता दें कि बुधवार को कांग्रेस नेता बृजलाल खाबरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित कई नेताओं ने इस मामले में पत्रकारवार्ता कर घटना पर रोष जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed