फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crime

न्यायालय में पेशी से लौट रही बहू को धमकी देने में पांच पर मुकदमा

Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्यायालय में पेशी से लौट रही बहू को तलाक स्वीकार करने और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने ससुर समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला कानपुर के लाजपत नगर गुरुनानक कॉलेज निवासी हाल बैंक ऑफ बड़ौदा इलाहाबाद में कार्यरत राशिका जैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कचहरी रोड सिविल लाइन निवासी परवेश चौधरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परवेश चौधरी, उसके माता पिता व परिजन उसे परेशान कर रहे हैं। दहेज में कार की मांग अतिरिक्त रुप से कर रहे हैं। उसने कानपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया था, जबकि परवेश चौधरी ने उसके खिलाफ ललितपुर की कुटुंब न्यायालय में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा कराया था।
विज्ञापन

इसकी 19 फरवरी को तारीख थी। वह अपने पिता के साथ मुकदमे की सुनवाई को आई थी। सुनवाई के बाद करीब डेढ़ बजे वह कचहरी प्रांगण से बाहर आई तो परवेश चौधरी के पिता प्रमोद कुमार जैन एवं उसके साथ चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों ने सड़क पर उसे रोककर धमकी दी कि तलाक के मुकदमे को स्वीकार कर लो और इस मुकदमे में पैरवी के लिए मत आना। अगर पैरवी के लिए आईं तो उसे व जो साथ में आएगा, उसे जान से मरवा देंगे। कोतवाली पुलिस ने प्रमोद जैन एवं चार अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed