{"_id":"5feb89e98ebc3e3b6b55633e","slug":"cow-shelter-congress-party-lalitpur-news-jhs1847419155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं में गायों की सुरक्षा करने में नाकाम रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं में गायों की सुरक्षा करने में नाकाम रही सरकार
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
कस्बा बांसी से गढ़िया तक पदयात्रा निकालते कांग्रेसी
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पदयात्रा दूसरे दिन बांसी से होते हुए गढ़िया पहुंची। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गोशालाओं में गाय की सुरक्षा करने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। जब पार्टी नेताओं ने इसकी हकीकत दिखाई तो सरकार बौखला गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि सरकार गाय व किसानों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। अब जब सच्चाई सामने आ रही है तो सरकार लोगों पर झूठे मुकदमे लाद रही है। 64 कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमे यदि शीघ्र वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इससे पहले जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरे दिन जिले की दोनों विधानसभा ललितपुर के कस्बा बांसी और महरौनी विधानसभा की मड़ावरा ब्लॉक में कांग्रेस संदेश पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा ललितपुर विधानसभा के कस्बा बांसी से ग्राम गढ़िया तक निकाली गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता पुराने बाजार से होते हुए बांसी-बार मार्ग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्यामलाल गुप्ता की समाधि स्थल पहुंचे। यहां पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत बांसी के जखौरा तिराहे से होते हुए पुराने बाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सुरेश गुप्ता के घर पर पहुंचकर पदयात्रा समाप्त हुई। इस दौरान ललितपुर विधानसभा प्रभारी महासचिव राकेश रजक, परमानंद पाठक, सुरेश गुप्ता, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुलाब वंशकार, ईश्वरदास श्रीवास, जखौरा ब्लॉक अध्यक्ष नागेश कुमार, सचिव प्रेम नामदेव, सचिव बाबू लाल रजक , सचिव सुरजीत राजपूत, सुशील श्रीवास, रामप्रसाद वंशकार, अनिल कुमार, प्रदीप रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।