फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cow house

कांजी हाउस का निर्माण नहीं, तो मतदान भी नहीं

Mon, 09 Jan 2017 12:56 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 09 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
cow house
पाॉल‌िटिकल - फोटो : amar ujala
जनपद में कांजी हाउस स्थापित नहीं होने के कारण आवारा पशु मुसीबत बने हुए हैं। इस संबंध में गो रक्षक दल ने रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष और डीएम को ज्ञापन कहा है कि अगर 15 दिन के भीतर कांजी हाउस का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वह और उनके सहयोगी दल खुद को विधानसभा चुनाव से दूर रखेंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में कांजी हाउस की स्थापना कराने के लिए कान्हा पशु आश्रय योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत शासन द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में कांजीहाउस की स्थापना के लिए 3.49 करोड़ रुपये और नगर पंचायत तालबेहट में 3.42 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है और विगत 23 नवंबर को शासन ने नगर पालिका के खाते में 1.74 करोड़ रुपये और नगर पंचायत तालबेहट के खाते में 1.70 करोड़ रुपये प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त कर दी है। दोनों निकायों के खाते में धनराशि आए हुए करीब डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कांजीहाउस का निर्माण नहीं हो पा रहा है। कांजीहाउस का निर्माण नहीं हो पाने के कारण स्थानीय गौ-सेवा मंडल में काफी रोष व्याप्त है। गौ-सेवा मंडल ने इस संबंध में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विगत 15 दिनों के भीतर जमीन का चयन करने की बात की है। वहीं उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर कांजी हाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो गौ-सेवा मंडल, हिंदु युवा वाहिनी, ब्रह्मानंद यूथ ब्रिगेड, ललितपुर जागरूकता अभियान, अखिल भारतीय लोधी महासभा, भगवान परशुराम सेवा समिति व समस्त गौ सेवक आगामी विधान सभा का बहिष्कार करते हुए स्वयं को मतदान प्रक्रिया से दूर रखेंगे। ज्ञापन पर सुनील पटैरिया, नीरज पाठक, पंकज नायक, सौरभ सिंह, अनुराग सिंह, अजय चौबे, विपिन तिवारी, शिवम दुबे, देवेंद्र लोधी, राजकुमार, नीरज गंगेल, अभिषेक दुबे, अंकुर रावत, दीपक त्रिपाठी, पंकज तिवारी, मनीष दुबे के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


नपा अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
ज्ञापन देने से पूर्व उक्त संगठनों ने श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में स्थित सामुदायिक केंद्र में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल स्वयं बैठक में पहुंचे और उन्होंने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और गौ सेवकों को आश्वासन दिया है कि वह जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed