फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid vaccine are safe

कोविड वैक्सीन है पूरी तरह सुरक्षित: एसडीएम

Thu, 13 May 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
covid vaccine are safe
मड़ावरा। ग्रामीण अंचल में कोविड संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए शासन कि मंशानुरूप एसडीएम एसपी सिंह ने बुधवार को मड़ावरा सीएचसी पहुंचकर कोविड परीक्षण और टीकाकरण का जायजा लिया। टीकाकरण में अपेक्षाकृत कम संख्या को देखते हुये लोगों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

उन्होंने निगरानी समितियों और अन्य माध्यमों से जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल टीम को टीकाकरण में जहां भी कोई दिक्कत हो, वह स्थानीय लेखपालों का सहयोग प्राप्त करें। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोविड वैक्सीन के प्रति लोगों में फैली भ्रांति शासन की चिंता का विषय है। निगरानी समितियों के संज्ञान में आया है कि कई लोगों द्वारा प्रथम डोज लगवाने के बाद दूसरी दोज लगवाने में आनाकानी की जा रही है। वहीं टीकाकरण की जागरूकता के लिए पहुंच रहीं मेडिकल टीम के साथ अभद्रता की जा रही है। बुधवार को मड़ावरा अस्पताल पहुंचे तमाम लोगों द्वारा वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते हुए उसके फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed