फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid niyam ka palan kar manaya jaye gantantra divas

कोविड नियमों का पालन कर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Sun, 17 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
covid niyam ka palan kar manaya jaye gantantra divas
कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक करते जिलाधिकारी अन? - फोटो : LALITPUR
फोटो- 31
विज्ञापन

-----
कोविड नियमों का पालन कर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
- जिलाधिकारी ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने से पहले विचार विमर्श के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक बताया कि प्रभातफेरी सुबह आठ बजे घंटाघर से शुरू होगी। इसमें सीमित व्यक्ति शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षा अधीक्षक इसके संयोजक होंगे। घंटाघर पर जिलाधिकारी द्वारा वीर सावरकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। जेल चौराहे पर आठ बजे डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, आठ बजकर 20 मिनट पर तुवन मंदिर के पास अवंति बाई, महारानी लक्ष्मीबाई एवं परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण जिलाधिकारी करेंगे। साढ़े आठ बजे सभी कार्यालयों/ शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों में (शैक्षिक संस्थाओं को छोड़कर) में झंडा अभिवादन/ राष्ट्रगान होगा। सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में एनसीसी, होमगार्ड, स्काउट गाइड, पुलिसकर्मी, वन विभाग कर्मी द्वारा पुलिस परेड/ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मार्चपास्ट होगा। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, पुलिस परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान एवं शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 बजे सभी शैक्षिक संस्थानों में झंडा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से दो बजे तक कांशीराम आवास कॉलोनी गोविंद नगर एवं डिग्री कॉलेज के पास, तथा आसरा कॉलोनी केंद्रीय विद्यालय के पास स्वास्थ्य शिविर/ स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों के पोस्टर आदि का प्रदर्शन व दवाओं का वितरण होगा। साढ़े 11 बजे वृद्धाश्रम, राजकीय बालगृह तथा राजकीय संप्रेषण गृह में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सचिव मंडी समिति एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा पुस्तकें एवं फल आदि का वितरण किया जाएगा। दिन में 12 बजे से स्टेडियम से राज्यमंत्री के पेट्रोलपंप तक्र साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed