फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   court warrent, murder accused

न्यायालय का वारंट आदेश घर में किया चस्पा

Fri, 23 Jul 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
court warrent, murder accused
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
बानपुर(ललितपुर)। थाना बानपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्राम रामनगर सेंवढ़ा जाकर हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपियों के घर जाकर दबिश दी और न्यायालय से प्राप्त धारा 82 के पोस्टर चस्पा किए गए।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोंगान और ककड़ारी के समीप लगभग आठ माह पूर्व दिसंबर माह में एक सूखी नहर में एक अधजली लाश क्षत- विक्षत अवस्था में मिली थी। जिसकी शिनाख्त गोविंदी उर्फ बिट्टी सहरिया के रूप में की गई थी और बाद में पुलिस के खुलासे में उसके ही गांव के अशोक पाल पुत्र लक्खू पाल व कन्नू पाल पुत्र मोतिया व उनके साथियों ने आपसी किसी झगड़े को लेकर हत्या की थी फिर शिनाख्त छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को बानपुर क्षेत्र के ग्राम मोगान में बोरी में भरकऱ् लाए और सूखी नहर में फेंकने के बाद उसे जला दिया था। इस मामले में बानपुर पुलिस ने हत्या के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। फिलहाल, आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए बानपुर पुलिस ने समय-समय पर उक्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दीं। लेकिन, उक्त लोग पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। इसी क्रम में थाना बानपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उक्त आरोपियों के खिलाफ कुर्की से पहले का धारा 82 का नोटिस आरोपियों के घर चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed