फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   court ke order par mukadma darz

न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
court ke order par mukadma darz
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र में रोहिणी बांध में पांच माह पूर्व मिले युवक के शव के मामले में थाना मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम साढूमल निवास पार्वती पत्नी रामचरन अहिरवार ने न्यायालय में दिए अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि बीते सात अक्तूबर 2020 को उसके ही गांव के अमोल पुत्र बारेलाल एवं अमोल पुत्र कालूराम उसके पति को घर से ले गए थे और मड़ावरा स्थित रोहिणी बांध में डुबाकर हत्या कर दी है। उसके परिजनों द्वारा आठ अक्तूबर की शाम को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बाद में अगले दिन शुक्रवार सुबह ललितपुर जनपद के थाना मड़ावरा स्थित रोहिणी बांध में एक युवक का शव उतराता मिला। जिसकी पहचान ग्राम साढूमल 38 वर्षीय रामचरन के रूप में की गई। लेकिन हत्या का मामला दर्ज नहीं हो सका। मृतक की पत्नी के प्रार्थनापत्र पर अब न्यायालय द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के आदेश निर्गत किए गए, जिसके तहत थाना मड़ावरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य मिटाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed