फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona case 29 positive

चार माह बाद एक दिन में मिले 29 व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Fri, 02 Apr 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
corona case 29 positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जनपद में चार महीने बाद एक दिन में एक साथ 29 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो चिकित्सक भी संक्रमित मिले हैं, जिसमें से एक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने लोगों को डरा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1,758 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 777 सैंपल आरटीपीसीआर किट व 981 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। आरटीपीसीआर किट की जांच रिपोर्ट में एक व एंटीजन किट की जांच रिपोट में 28 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, मोहल्ला महावीरपुरा निवासी चार, नेहरूनगर निवासी तीन, नई बस्ती व कटरा बाजार निवासी दो-दो और मोहल्ला घुसयाना, राजपूत कॉलोनी, तालाबपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक तालबेहट कस्बा निवासी नौ, ग्राम जिगनव, तेरई फाटक और असऊ पुरा निवासी एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। ब्लाक मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक चिकित्सक व ग्राम रनगांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 20 संक्रमितों को होम आइसोलेट, पांच को एल-3 व चार को एल-2 सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,641 पहुंच गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3,471 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 121 मरीजों का उपचार चल रहा है। बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1894 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
---
बृहस्पतिवार को 1,758 के सैंपल लिए गए थे, इनमें 29 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed