फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona bomb, sdm docters include 137 infected

फिर फूटा कोरोना बम, एसडीएम व दो चिकित्सक समेत 137 कोरोना संक्रमित

Tue, 13 Apr 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
corona bomb, sdm docters include 137 infected
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं रहे हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन भी आंकड़ा सवा सौ से अधिक रहा है। सोमवार को एसडीएम और दो चिकित्सकों समेत 137 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं समेत पांच वृद्धों में भी संक्रमण पाया गया। संक्रमितों में 95 वर्षीय एक वृद्ध भी शामिल है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण ने फिर से कोहराम मचाया है। सोमवार को जिले में 1745 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 137 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 35, एंटीजन टेस्ट में 98 और ट्रूनेट जांच में कुल चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सोमवार को 21 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में कुल 811 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव हैं। जांच रिपोर्ट में एसडीएम रमेश चंद्र भी संक्रमित पाए गए हैं। वह होम आइसोलेट हो गए हैं। इनके अलावा बार सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार एवं जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. एलबी गुप्ता भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों में जांचों के दौरान कुल 137 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुरोगांव पावर प्लांट से 15 लोग, मड़ावरा क्षेत्र के नौ लोग, बिरधा क्षेत्र के 11, महरौनी क्षेत्र के छह लोग और बार क्षेत्र के सात लोगों समेत कुल 137 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के खतरे से जिलेवासी सहमे हुए हैं। शहर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं जहां कोरोना संक्रमण के मरीज न हों। वहीं प्रशासन भी लगातार लोगों से सुरक्षित और कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील भी कर रहा है, ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दो महिलाओं समेत तीन की कोरोना से मौत
जनपद में कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच ही दो दिनों से लगातार दुखद सूचनाएं भी मिल रही हैं। रविवार को जहां एक ट्रांसमिशन इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सोमवार को भी ललितपुर निवासी 70 व 65 वर्षीय दो महिलाओं और 54 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते झांसी में मौत हो गई।
----
ललितपुर में सोमवार को 137 कोरोना संक्रमित मिले हैं और झांसी में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed