फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Contron room made from kisan samman nidi Data

किसान सम्मान निधि के डाटा सुधार को बना कंट्रोल रुम

Sun, 03 May 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Contron room made from kisan samman nidi Data
ललितपुर। सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना का लाभ देने को कृषि निदेशक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पर किसान डाटा दुरुस्त करा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को निधि की राशि दो हजार रुपये बैंक खाते में भेजी जा रही है। कई किसानों के डाटा अपलोड में गलती होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई किसानों के आधार नंबर गलत हो गए हैं। नाम व अन्य विवरण गलत हो गया है। पीएफएमएस रिजेक्ट डाटा को दुरुस्त किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए किसानों के डाटा को दुरुस्त करने के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पर आने वाले किसानों का डाटा दुरुस्त हो सकेगा। इसका दूरभाष नंबर 05176-297022 है। जहां किसान अपनी समस्या को बताकर निराकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर लगे कर्मचारी
जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रुम में किसान अपना डाटा दुरुस्त करा सकेंगे। वहीं, गांव में भी डाटा दुरुस्त कराने की सुविधा की गई है। इसके लिए न्यायपंचायत स्तर एक कर्मचारी नियुक्त किया गया है, जिसके मोबाइल नंबर पर आधार कार्ड अपलोड कर भेजने केे बाद दुरुस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद किसान निधि से वंचित किसान अपने डाटा को मुख्यालय पर भी सुधार करा सकेेंगे। इसके लिए कृषि निदेशक कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है।
- संतोष कुमार सविता , उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed