फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   contract worker protest

मांगों के लिए कल धरना देंगे बिजली संविदा कर्मचारी

Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
contract worker protest
विधुत विभाग संविदा कर्मी प्रदर्शन करते - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों के लिए अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर अमल नहीं होने पर वह 23 सितंबर को उनके कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा बिजली विभाग की नीतियों का उल्लंघन कर नियमित प्रकार के कार्यों को संविदाकारों के माध्यम से कराया जा रहा है। कार्पोरेशन प्रबंधन व ठेकेदार एवं संविदाकारों के मध्य श्रमिक का अनुबंध किया जाता है, जबकि कार्य 440, 11 हजार एवं 33 हजार वोल्ट की लाइनों, स्विच गियरों एवं ब्रेकरों पर लिया जा रहा है, जो घातक प्रकृृति का होता है। इन कर्मचारियों से मीटर रीडिंग, कंप्यूटर, ऑपरेटिंग, ट्रांसफार्मर, रिपेयरिंग जैसे तकनीकी कार्य कराया जा रहा है, जिसके बदले उन्हें छह हजार रुपये से 9700 रुपये तक ही दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को भरण-पोषण में भी परेशानी हो रही है। कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा जहां एक ओर सैनिक कल्याण निगम से तैनात आउससोर्सिंग कर्मचारियों का अनुबंध 24 हजार का किया जाता है, तो वहीं, दूसरी ओर ठेकेदारों के माध्यम से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अनुबंध 11 हजार का किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों के मन में असंतोष है। ऐसे विभिन्न सात सूत्रीय समस्याओं के लिए संघ द्वारा बीते सात सितंबर को ईको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया गया था, एवं 8 व 9 सितंबर को कार्य बहिष्कार कर पूरे प्रदेश में आंदोलन हुआ था। उन्हें आश्वासन तो मिला, लेकिन कोई अमल नहीं किया गया। जिसके चलते अब संविदा कर्मचारी 23 सितंबर को जिला स्तर पर एवं अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन पर गंगाराम, अब्दुल हक, मोहनलाल, अंकेश यादव, राजकुमार शर्मा, मुलायम, सोनू खटीक, राजेश कुमार, अनुराग पारासर, सुम्मेर कुशवाहा, संदीप कुमार विदुआ, देशराज, ध्रुव पाल सिंह, भरत सिंह, हनुमत सिंह, वीर सिंह, पर्वत सिंह, त्रिलोक, सुरेंद्र सिंह, बृजेंद्र कुमार, महेश कुमार, महेश कुमार, अमर सिंह, चंद्रप्रकाश, रामपाल, भगवानदास, देशराज आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed