{"_id":"661ad90c37e66497410fc5c7","slug":"construction-of-bar-ladwari-road-begins-30-villages-will-benefit-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113235-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बार-लड़वारी मार्ग का निर्माण शुरू, 30 गांवों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बार-लड़वारी मार्ग का निर्माण शुरू, 30 गांवों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक बार मुख्यालय से लड़वारी होकर मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। लगभग छह करोड़ की राशि से निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से मध्यप्रदेश के ओरछा व टीकमगढ़ तक का सफर सुगम हो जाएगा। लगभग 30 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
यह मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा हुआ है। गड्ढों से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी ठीक से नहीं चल पा रहे थे। पैदल चलने तक में समस्या हो रही थी। लगभग 30 गांव के लोग चक्कर काटकर बानपुर होकर टीकमगढ़ व तालबेहट होकर ओरछा की ओर आवाजाही कर रहे थे। 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटा लग जाता था। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। बीते वर्ष शासन से छह करोड़ रुपये की राशि से निर्माण कराने की स्वीकृति मिल गई थी।
-- -
बार मुख्यालय से लड़वारी मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। लगभग दो माह में निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
- अजय सचान, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड