फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Construction of 63 lakh reception gates started on nine major routes

Lalitpur News: प्रमुख नौ मार्गों पर 63 लाख से स्वागत द्वार बनने शुरू

Sat, 03 Feb 2024 10:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Construction of 63 lakh reception gates started on nine major routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका विभिन्न मार्गों पर नौ स्वागत द्वार बनवा रही है। इन द्वारों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व ख्याति प्राप्त लोगों के नाम पर होंगे। इनकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ ही दो का निर्माण शुरू करा दिया गया है।

नगर पालिका परिषद ने प्रमुख मार्गों की गलियों में स्वागत द्वार बनाने की योजना तैयार की थी। नौ स्वागत द्वारों के निर्माण के लिए 63 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया था। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया था। निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। दो स्वागत द्वार महिला थाने के बगल में राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग व गेंदालाल पेट्रोल पंप के सामने निर्माण शुरू कर दिया गया है। इनके पिलर खड़े होने के लिए गड्ढों की खुदाई हो गई है। शेष सात द्वारों का कार्य भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

---
स्थान - द्वार का नाम
नगर संसाधन केंद्र चर्च मार्ग - भारत रत्न पं. महामना मदनमोहन मालवीय
पिसनारी तिराहा राजघाट मार्ग - ज्योतिबा फुले सावित्री
महिला थाना से जीआईसी मार्ग - राष्ट्रीय कवि हुकुमचंद्र बुखारिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
जिला परिषद चांदमारी मार्ग - श्री 108 मुनि पुंगव सुधासागर महाराज
जिला अस्पताल से चर्च मार्ग - पं. दीनदयाल उपाध्याय
गोविंदनगर मार्ग - सद्भावना द्वार
आईटीआई डिपो के सामने - भगवान परशुराम
सदनशाह मजार के सामने - हाजी जियाउद्दीन
गेंदालाल पेट्रोल पंप के सामने - समाजसेवी स्व. प्रेमनारायण पाठक
---
नगर में सौंदर्यीकरण के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर नौ स्वागत द्वारों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही मार्गों पर स्वागत द्वार नजर आएंगे।
- सरला जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed