फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Connections of one lakh consumers who do not pay bills by the end of February will be disconnected.

Lalitpur News: फरवरी के अंत तक बिल न भरने वाले एक लाख उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Thu, 08 Feb 2024 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Connections of one lakh consumers who do not pay bills by the end of February will be disconnected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग के एक लाख उपभोक्ताओं पर करीब 300 करोड़ रुपया बकाया है। विभाग ने इन बकायेदारों को फरवरी के अंत तक बिल जमा कराने को कहा है। यदि बिल जमा न हुए तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय में कुल 1.61 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें महज 36 हजार उपभोक्ता नियमित बिल अदा करते हैं। 1.25 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जो समय पर बिल अदा नहीं करते। एकमुश्त समाधान योजना में करीब 24 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर 10.50 करोड़ रुपये जमा किए थे, लेकिन करीब एक लाख उपभोक्ता अब भी 300 करोड़ के बकायेदार हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि बकायेदार फरवरी तक अपना बिल जमा कर दें अन्यथा कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

---
ओटीएस में 10.50 करोड़ रुपये जमा हुए थे
शासन ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने व राजस्व वसूलने के लिए बीते वर्ष एक मुश्त समाधान योजना चलाई थी, जिसमें 1.25 लाख बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं को सरचार्ज की कुल लगभग 80 करोड़ रुपये की छूट दी गई थी। छूट के बाद 1.25 उपभोक्ताओं को 189 करोड़ रुपये जमा करने थे, लेकिन महज 24 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर 10.50 करोड़ रुपये ही जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सभी बकायेदार अपना बिल फरवरी के अंतिम सप्ताह तक जमा कर दें, जिससे कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई से बचे रहें।- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed