{"_id":"56ef02b64f1c1bdb49f14e11","slug":"connection-disconnected","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख के 15 बकाएदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख के 15 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली बकाया
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा मार्च में राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। घरेलू और कॉमर्शियल संयोजनधारकों में से एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदार 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इन उपभोक्ताओं पर 20 लाख रुपये से अधिक का बकाया है।
मंडलीय कार्यालय पर स्थानीय अधिकारियों को बुलाकर उच्च अधिकारियों ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक की फटकार लगाई थी। इससे पूर्व भी मुख्य व अधीक्षण अभियंता ने एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों की सूची तलब कर बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। रविवार को मंडलीय अधिकारियों के जिले के दौरे की खबर सुनकर विद्युत अधिकारियों ने छुट्टी के दिन भी विद्युत अभियान चलाया और राजस्व वसूली अदाएगी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही।
दिन भर विद्युत अधिकारी कार्यालयों में उपस्थित रहे। साथ ही उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के निर्देश पर अवर अभियंता पंकज मौर्य की टीम ने शहर के मुहल्ला आजाद चौक, सदर कांटा और नझाई बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। अभियान में 22 लाख रुपये की बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। विद्युत टीम में अवर अभियंता के साथ छोटेलाल दुबे, हिम्मत, कल्लू आदि मौजूद रहे।