{"_id":"683b5c455dbb82b2c70e7943","slug":"congressmen-demonstrated-against-the-problem-of-electricity-and-water-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136251-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- ज्ञापन देकर व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली और पानी की समस्या को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और बिजली व पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में बिजली व पेयजल आपूर्ति बेहाल है। शहर में लोअर जोन में पिछले सात दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोग बूंद-बूंंद पानी के लिए परेशान हैं। साथ ही टैंकरों से की जाने वाली सप्लाई नाकाफी साबित हो रही है। आरोप लगाया कि जल संस्थान की लापरवाही के कारण लोअर जोन के महावीरपुरा, अजीतापुरा, रावरपुरा, चौबयाना, खिरिकापुरा, रैदासपुरा आदि मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति विगत एक सप्ताह से नहीं हो रही है। तो वहीं, बिजली आपूर्ति भी ठप है, शहर के कई मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या है। उन्होंने ज्ञापन में जल्द इन समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, मकरंद किलेदार, रामनरेश दुबे, शशिकांत दीक्षित, हरिबाबू शर्मा, ऊदल सिंह, दीपक कुमार, शंकर यादव मौजूद रहे।