{"_id":"5f3c275d8ebc3e3cff2ebff5","slug":"congress-workers-meet-victim-lalitpur-news-jhs174131546","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से प्रताड़ित वृद्ध के घर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से प्रताड़ित वृद्ध के घर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा प्रताड़ित व्रद्ध के घर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस से प्रताड़ित वृद्ध के घर पहुंचा और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर एफआइआर सहित कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बांसी के ख़िरकनपुरा पहुंचा। यहां के निवासी सिरनाम सिंह व ज्ञान सिंह से हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि पड़ोस के किसी व्यक्ति के बकरे को आवारा कुत्तों ने खा लिया, जिसकी सूचना बकरा मालिक ने पुलिस को दी। उक्त सूचना पर पुलिस ने सिरनाम सिंह यादव को थाने में बुलाया और दो दिन तक थाने में ही कैद रखा व गालीगलौज कर पैसे की मांग करते रहे। आरोप है कि 15 अगस्त को एक पुलिसकर्मी ने 65 वर्षीय वृद्ध की मूंछे उखाड़ दी व कान खींचे। यही नहीं, दोनों कानों में जोर से थप्पड़ भी मारे, जिस कारण वृद्ध के कान में सूजन आ गई। पुलिस द्वारा बुलाये गए एक व्यक्ति के सामने जानबूझकर पुलिस द्वारा वृद्ध की मारपीट की गई, जिसे देखकर वह भयभीत हो गया। पुलिस के दबाव में 6 हजार रुपये दिए गए। इस जानकारी पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने एसओ प्रभारी जखोरा से फोन पर बात कर घटना पर विस्तृत जानकारी ली। पुलिसकर्मी गुर्जर को लाइन हाजिर कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी, जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी राकेश रजक, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई संजय जाटव, रोहित कुशवाहा व सुरेश गुप्ता बांसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।