ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लद्दाख-चीन सीमा पर शहीद हुए 20 वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण करने के बाद वीर शहीद अमर रहें, भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष रेखा राजा गौर, ऊदल सिंह पटेल, बहादुर अहिरवार, बिट्टूराजा, जसपाल सिंह बंटी, उवैश खान, राकेश रजक, नवनीत किलेदार, पुनीत देवलिया, संजय जैन मोदी, मो. नदीम, अजय प्रताप तोमर, रामनरेश दुबे, प्रदीप रिछारिया, नाती राजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, महेंद्र पनारी, सुजान सिंह पटेल, असलम खान, कुलदीप पाठक, एम. इरफान, कल्यान सिंह, मुकेश रजक, प्रेम नामदेव, सुशील श्रीवास, मोहन सिंह चंदेल, आसिफ खान, बाबूलाल रजक, गुलाब बरार, हरीश सूरी, गनेश कुशवाहा, अजय कुशवाहा उपस्थित रहे।