{"_id":"6622f2b28efeb2ade90f1036","slug":"congress-and-sp-join-guddu-rajas-nomination-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-113540-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गुड्डू राजा के नामांकन में शामिल हुए कांग्रेसी और सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गुड्डू राजा के नामांकन में शामिल हुए कांग्रेसी और सपाई
विज्ञापन
ललितपुर। पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला ने शुक्रवार को सागर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।
मध्यप्रदेश के सागर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला के नामांकन में जाने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व झांसी ललितपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है। युवा रोजगार के लिए परेशान हैं, इसलिए जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष राकेश रजक, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, बुंदेलखंड विकास सेवा के प्रमुख हरीश कपूर टीटू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो