{"_id":"587531374f1c1b922bba7de0","slug":"conduct-hovering-on-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी पर भी मंडरा रही आचार संहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी पर भी मंडरा रही आचार संहिता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
election news lalitpur
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरमास के खत्म होते ही विवाहों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। इस बार वैसे भी शादी के लिए बहुत ही कम शुभ मुहूर्त हैं, जिस कारण से हर मुहूर्त पर बड़ी तादाद में शादियों की तैयारियां चल रही है। शादियों के मुहूर्त शुरू होने से पहले ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू कर दी गई है। आचार संहिता लागू होते ही लोगों को पिछले लोकसभा चुनाव की याद आने लगी है।
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी शादियों के मुहूर्त होने से शादी वाले घरों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ था। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहनों, कैटरिंग व कैमरों की समाने आई थी। इसके साथ ही धारा 144 लागू होने से प्रशासन द्वारा उसके पालन कराने के लिए बरती जाने वाली सख्ती से अभी से शादी वाले घरों में मंथन शुरू हो गया है। जनपद में 23 फरवरी को मतदान होना है। खरमास खत्म होते ही विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा क्षेत्र में जोर शोर से प्रचार में जुट जाना है। इसके लिए विभिन्न पार्टियों व प्रत्याशियों द्वारा अभी से वाहनों को किराए पर बुक कराना शुरू कर दिया है।
इसके साथ ही प्रशासन द्वारा भी निर्वाचन कर्मियों के लिए वाहनों का पंजीकृत कराना शुरू कर दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान वाहनों की कमी के चलते लोगों को ऊंचे दामों पर किराए पर वाहन उपलब्ध हो पाए थे। वाहनों की संख्या कम होने के कारण लोगों को सीमित संख्या में ही सगे संबंधियों को शादी में ले जाने का निर्णय लेना पड़ा था। इस बार ही ऐसा होना संभव हो सकता है।
विज्ञापन
यह है शुभ मुहूर्त
जनवरी - 15,16,17 व 20,21,22, 23 जनवरी
फरवरी- 1,2, 13,14, 16,21, 23 व 28 फरवरी