{"_id":"5feb8cc58ebc3e40fb1984d3","slug":"compensation-will-be-granted-to-farmers-lalitpur-news-jhs184742678","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिलाया जाएगा नष्ट हुई फसल का मुआवजा : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिलाया जाएगा नष्ट हुई फसल का मुआवजा : एसडीएम
विज्ञापन
सजनाम बांध की बाईं नहर को अस्थाई रूप से बोरी लगाकर बंद करते सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्य
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर / कलौथरा। तहसील पाली के सजनाम बांध की सोमवार को नहर फट जाने से करीब 30-35 एकड़ में लगी मटर की फसल डूब गई थी। खबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से छापा था। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यमंडल ललितपुर मौके पर पहुंचे और फटी नहर में अस्थाई रूप से मिट्टी की बोरी लगाकर बंद करा दिया। एसडीएम अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है उनका तहसील स्तर से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता ने सहायक अभियंता को लिखा है कि नहर रोस्टर के अनुसार 10 फरवरी को बंद होने के बाद स्थाई रूप से नहर को पक्का कराकर नहर कि लाइनिंग करा दिया जाए। उधर राजस्व विभाग से उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और तहसीलदार को किसानों की डूबी हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। तहसीलदार ने नहर फटने से नष्ट हुई फसल से संबंधित 19 किसानों को पत्र जारी किया है जिसमें कहा है कि 15 दिन बाद सर्वे कराकर उनकी नुकसान हुई फसल का मुआवजा शासन से दिलाया जाएगा। मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल उमेशचंद, सहायक अभियंता विनोद कुमार, सहायक अभियंता नफीस अहमद, जिलेदार माता प्रसाद, अवर अभियंता चंद्रकांत सींचपाल गोविंद सिंह, कानूनगो कलीम हुसैन और स्थानीय लेखपाल अंकित रावत मौजूद रहे।
-----
कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सजनाम बांध की बाईं नहर काटे जाने के कारण किसानों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचकर नहर को अस्थाई रूप से बोरी लगाकर बंद करवा दिया गया है। रोस्टर के अनुसार 10 फरवरी के बाद नहर की पक्की लाइनिंग करा दी जाएगी। विनोद कुमार सहायक अभियंता सिचाई खंडतृतीय