{"_id":"64a861817e9b3b67ec01fa44","slug":"committee-constituted-for-the-safety-of-the-school-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-500-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालय की सुरक्षा के लिए समिति का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालय की सुरक्षा के लिए समिति का किया गठन
Sat, 08 Jul 2023 12:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। महानिदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देश के क्रम में जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में अध्यापक और अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की सुरक्षा के लिए शिक्षित युवाओं का गठन किया गया।
बैठक में एआरपी प्रदीप सोनी ने विभाग की तरफ से चलाई जा रही निपुण भारत अभियान योजना, कायाकल्प योजना, शारदा कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न जानकारियां अभिभावकों को दी। इस अवसर पर एआरपी ने समस्त अध्यापकों व अभिभावकों और ग्राम वासियों को योजना को निपुण बनाने की शपथ दिलाई।
बैठक में प्रधानाध्यापक डॉ. हेमंत तिवारी ने ग्रीष्मावकाश में विद्यालय में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा टीएलएम सामग्री की चोरी करने की बात बताई। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए अभिभावकों से सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान गांव के 10 अध्यापकों ने स्वैच्छिक सहयोग देने के लिए सहमति दी। इस दौरान सोहन सिंह, महेंद्र राजा, सुनील, ठाकुर सिंह यादव ने विद्यालय की सुरक्षा के लिए सेवाएं देने का सहयोग किया। इस अवसर पर टीआरपी प्रदीप सोनी रविंद्र सिंह परमार, खुशबू सैनी, संजय माया, भान सिंह राजबहादुर, सुरेंद्र, मोनिका यादव, सपना, रविता यादव, विद्यालय प्रबंध समिति अमिता यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।