फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Committed suicide over years of dispute regarding 18 acres of land

Lalitpur News: 18 एकड़ जमीन को लेकर वर्षों से विवाद में की थी आत्महत्या

Sun, 18 Aug 2024 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide over years of dispute regarding 18 acres of land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। औद्योगिक आस्थान चंदेरा से सटी 18 एकड़ बेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे विवाद के तनाव में युवक ने जान दी थी। इस विवाद की शुरुआत 1969 में हुई थी।
मोहल्ला रामनगर निवासी राजेश राठौर ने 15 अगस्त की रात को रस्सी के फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। 16 अगस्त की शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए थे। अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने इलाइट चौराहे पर अर्थी रखकर प्रदर्शन किया था और चंदेरा के पास स्थित जमीन के कागजों में हेरफेर करके विवाद पैदा करने के तनाव में राजेश के आत्महत्या करने की बात कही थी। उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम चंदेरा में 18 एकड़ जमीन को लेकर वर्ष 1969 से विवाद चला आ रहा है। इसके मूल काश्तकार देवीदयाल हैं, जिसकी नीलामी कोर्ट द्वारा गोकुल प्रसाद के नाम किया गया था। किन्हीं कारणवश नामांतरण नहीं हो पाया था। इस बीच मूल काश्तकार देवीदयाल ने 1982 में ईश्वरी देवी को जोकि मृतक राजेश राठौर की मां हैं, के नाम विक्रय कर दिया था। इसके बाद से उक्त मामले को लेकर वाद चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेश की मौत फंदे पर लटकने से होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed