फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   commisinor inspection in covid senter

मंडलायुक्त ने किया इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण

Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
commisinor inspection in covid senter
कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करते मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय बृहस्पतिवार को कोविड कमांड सेंटर पहुंचे और संक्रमितों व वैक्सीनेशन आदि की जानकारी ली। उन्होंने होम क्वारंटीन संक्रमितों से उपचार आदि के संबंध में मोबाइल से बात की और अधीनस्थ अफसरों को निगरानी समितियों को कार्यों की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। वह तीन दिवसीय जनपदी भ्रमण को यहां आए हैं।
विज्ञापन

कोविड कमांड सेंटर पर मौजूद टीम ने मंडलायुक्त को बताया कि जनपद में प्रथम डोज के बाद द्वितीय डोज लगवाने के लिए बृहस्पतिवार को 584 लोगों को कॉल किया गया है। इस पर मंडलायुक्त ने फोन पर बात की और कंफर्मेशन के लिए के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 10 आरआरटी टीमें (चार शहर एवं छह ग्रामीण क्षेत्र में) तैनात हैं, जो होम आइसोलेशन के मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध करा रहीं हैं। अभी तक मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या सामने नहीं आई है। इस पर मंडलायुक्त ने फोन पर मरीज से बात कर उसका हालचाल जाना, जिस पर मरीज ने बताया गया कि उसे बुखार आ रहा था, दवा लेने पर तबीयत में सुधार है। साथ ही ड्यू लिस्ट एवं ऑवर ड्यू के मरीजों की जांच के लिए और कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए।मौके पर जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत टीकाकरण के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, सभी ग्रामों में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी टीमों के द्वारा निगरानी की जा रही है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि निगरानी समितियों के कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed