फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Commercial Tax Department defeated Tax Advocates by 134 runs

Lalitpur News: वाणिज्य कर विभाग ने कर अधिवक्ताओं को 134 रन से हराया

Mon, 26 Feb 2024 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Commercial Tax Department defeated Tax Advocates by 134 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला स्पोटर्स स्टेडियम में वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर वाणिज्य कर विभाग एवं कर अधिवक्ता एकादश के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। दोनों टीमों के कैप्टन दिनेश कुमार उपायुक्त राज्य कर एवं अधिवक्ता शैलेंद्र जैन ने टाॅस किया, कर अधिवक्ता संघ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

वाणिज्य कर विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाए। वाणिज्य कर विभाग की ओर से रूपेश मलोटिया ने सर्वाधिक 75 रन एवं आशीष शर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए कर अधिवक्ता संघ वाणिज्य कर विभाग की कसी हुई गेंदबाजी के आगे मात्र 13 ओवर में 59 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार वाणिज्य कर विभाग ने 134 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। वाणिज्य कर विभाग की ओर से मनीष कुमार रजक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आशीष शर्मा एवं रूपेश मलोटिया को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग शत्रुघन सिंह एवं ब्रजबिहारी मिश्रा, स्कोरिंग इसरार खां व कमेंट्री फहीम बेग ने की। मैच समाप्ति पर मुख्य अतिथि कुटुंब न्यायालय के जिला न्यायाधीश महेश नौटियाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed