फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Coming to the city...arrange water and come

Lalitpur News: शहर आ रहे हैं... पानी का इंतजाम करके आएं

Wed, 03 Apr 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Coming to the city...arrange water and come
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आप शहर में आ रहे हैं तो पानी साथ में लाएं, यहां ठंडा पानी नहीं मिल सकेगा। कारण, अब तक नगर पालिका ने प्याऊ का इंतजाम नहीं कराया है। ठंडा पानी न मिलने पर राहगीर हैंडपंप से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
गर्मी के मौसम में नगर पालिका सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर ठंडे पानी की सुविधा के लिए प्याऊ लगवाता है। इसके लिए मटकों की खरीद की जाती है। पिछल वर्ष तक प्रत्येक प्याऊ पर दो मजदूर लगाए जाते थे, जिसमें एक पानी पिलाता था तो दूसरा घड़ों में पानी भरता था। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता था। इस समय अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में गर्मी के साथ चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। लेकिन, अब तक नगर पालिका ने प्याऊ नहीं लगवाया है।
विज्ञापन

शहर में बस स्टैंड पर राहगीर प्यास बुझाने के लिए भटक रहे हैं। कारण, यहां लगे तीन हैंडपंप में दो खराब पड़े हैं। एक मात्र हैंडपंप ठीक हाेने से कई बार काफी भीड़ रहती है, ऐसे में बस निकलने के भय से लोग बिना पानी पिए वापस जाने को मजबूर हैं। कमोबेश यही स्थिति घंटाघर, नदीपुरा, सावरकर चौक, सावरकर चौराहा, सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन, कंपनी बाग, वर्णी कॉलेज, कचहरी, सदनशाह चौराहा, बीएसए चौराहा, बड़ी पानी की टंकी, राजघाट रोड, नवीन गल्ला मंडी, इलाइट चौराहा, पिसनारी चौराहा का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
राहगीरों और अन्य लोगों को ठंडे पानी की सुविधा के लिए जल्द प्याऊ लगवाया जाएगा। - राघवेंद्र शर्मा, प्रभारी ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed