{"_id":"65f5fd7f706d3b194006663a","slug":"code-of-conduct-eight-teams-formed-to-remove-banners-posters-and-hoardings-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111908-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता: बैनर-पोस्टर और होर्डिंग हटाने को बनीं आठ टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता: बैनर-पोस्टर और होर्डिंग हटाने को बनीं आठ टीमें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र में आचार संहिता का पालन करने के लिए होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने के लिए टीमों का गठन किया है। सभी टीमों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक टीम में एक मजिस्ट्रेट व एक प्रभारी नियुक्त हैं। इसके अलावा चार लेखपाल, पांच कर्मचारी, एक एसआई व दो पुलिस कर्मी लगाए गए हैं, जो राजनीतिक दलों के होर्डिंग व प्रचार सामग्री हटाएंगे।
पालिका क्षेत्र में टीमों का गठन उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी व प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने किया है। टीम एक का प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व मजिस्ट्रेट नरेशचंद्र को बनाया गया है। यह टीम वर्णी चौराहा से रेलवे स्टेशन देवगढ़ रोड होकर पेट्रोल पंप पर कार्य करेगी। द्वितीय टीम प्रभारी कर अधीक्षक राजेश जैन व मजिस्ट्रेट नरेश चंद्र को बनाया गया है। इस टीम को वर्णी चौराहा से होकर रूप सिंह चौराहा होते हुए गोविंद सागर बांध के पूंछा से लेड़िया होकर बिहारी राशन के मकान तक की जिम्मेदारी दी गई है।
तृतीय टीम प्रभारी राजस्व निरीक्षक आशुतोष सोनकर व मजिस्ट्रेट अच्छेलाल श्रीवास राजस्व निरीक्षक को टीम के साथ वर्णी चौराहा से रेस्ट हाउस होकर सदनशाह चौराहा से आईटीआई कॉलोनी व सिद्दन मंदिर से बच्चा जेल तक की जिम्मेदारी दी है। चतुर्थ टीम का प्रभारी राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा व मजिस्ट्रेट राजस्व निरीक्षक रामदास को टीम के साथ बाबा सदनशाह से अभिलाषा पेट्रोल पंप होकर अंतरराज्यीय बस स्टैंड होकर एसपी आवास से सदनशाह व जेल चौराहा तक होर्डिंग व पोस्टर हटाने के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पांचवीं टीम के प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी टीम के साथ वर्णी चौराहा से तुवन चौराहा पं परमानंद प्रतिमा से कलक्ट्रेट व तुवन से महिला थाना होकर जेल चौराहा से इलाइट चौराहा, नवीन गल्ला मंडी से मन्नू पेट्रोल पंप से हाईवे तक पोस्टर हटाएंगे। छठवीं टीम के प्रभारी सफाई निरीक्षक रमाकांत तिवारी तुवन चौराहा से गेंदालाल पेट्रोल पंप से जेल चौराहा, घंटाघर, आजाद चौक होकर सावरकर चौक से अटा मंदिर तालाबपुरा से करीमशाह मजार, फार्मेसी से ललित टॉकीज तक की जिम्मेदारी दी गई है।
सातवीं टीम प्रभारी निर्माण लिपिक हबीब बाबू को टीम के साथ सावरकर चौक से नदीपुरा के साथ गोविंदनगर, कांशीराम आवास से कुशकुटी से मसौरा बैरियर व कैलगुवां चौराहा से तिराहा तक की जिम्मेदारी दी गई है। आठवीं टीम के प्रभारी नजूल लिपिक दीपेंद्र कुमार को घंटाघर से महावीरपुरा रावरपुरा, रघुनाथ मंदिर से बूढ़े बाबा, खिरकापुरा कांशीराम कॉलोनी से सुरईघाट कॉलोनी तक की जिम्मेदारी दी गई है।