{"_id":"570fee204f1c1bd93d4a6ce3","slug":"cm-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ढाई घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ढाई घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री
lalitpur
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आएंगे। उनका अधिकृत कार्यक्रम आ गया है, वह जिले में ढाई घंटे रहेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष कार्याधिकारी गंगाराम द्वारा जारी किए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 अप्रैल मंगलवार को सुबह आठ बजे अमौसी एअरपोर्ट लखनऊ से हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। वह साढ़े नौ बजे गिन्नोट बाग स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। गिन्नोट बाग में पहुंचकर वह 9.45 बजे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण, लाभार्थियों को समाजवादी राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण, कन्या विद्या धन, लेपटॉप, साइकिल एवं समाजवादी पेंशन पासबुक का वितरण करेंगे। जनसभा का कार्यक्रम उनके प्रोटोकाल में नहीं है, लेकिन वह इसी दौरान लोगों को संबोधित भी करेंगे। गिन्नौट बाग से सुबह 11 बजे वह हेलीकाप्टर से तहसील तालबेहट के ग्राम लड़वारी जाएंगे, जहां 11.30 बजे वह लाभार्थियों को समाजवादी राहत सामग्री का वितरण करेंगे। वह 11.55 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
सूत्रों के अनुसार वह जिले में आठ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कालेज खोलने की घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, पिछले दिनों जब जिले के दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन आए थे, तब लोगों ने उनसे मुलाकात कर जिला में शिक्षा के पिछड़ेपन की बात कही थी। इस पर उन्होंने समस्या से समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद डीएम ने जिले में इंटरमीडिएट कालेज व हाईस्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया था। हाल ही में घोषित किए गए विधानसभा क्षेत्र के ललितपुर की प्रत्याशी ज्योति सिंह लोधी भी विद्यालय खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से बात रख चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इंटरमीडिएट कालेज खोलने की घोषणा कर सकते हैं।