फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cm akhilesh yadav arrival

सरकार के स्वागत के लिए जुटा प्रशासन

Sat, 16 Apr 2016 12:16 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 16 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cm akhilesh yadav arrival
मुख्‍यमंत्री - फोटो : demo pic
ललितपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को देखते हुए डीएम ने ब्लाक बार के ग्राम लड़वारी का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड निर्माण स्थल और पंडाल की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 19 अप्रैल को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर गिन्नोट बाग में पंडाल तैयार किया जाने लगा है। साफ-सफाई भी तेज कर दी गई है। वहीं, डीएम डा. रूपेश कुमार ने शुक्रवार को तालबेहट तहसील के बार विकासखंड के ग्राम लड़वारी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सदन शाह स्थित गिन्नौट बाग ललितपुर में विभिन्न परियोजनाओं का शिलांयास/लोकार्पण तथा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को समाजवादी राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण करने के साथ ही चयनित लाभार्थियों को कन्या विद्या धन, लेपटॉप, साइकिल और समाजवादी पेंशन की पासबुक का वितरण करेंगे।
विज्ञापन


गिन्नौट बाग में कार्यक्रम के बाद वह ग्राम लड़वारी के हेलीपेड पर पहुंचेंगे और हेलीपेड के निकट स्थित मंच से ग्राम लड़वारी में समाजवादी राहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण करेंगे। डीएम ने ग्राम लड़वारी का भ्रमण किया। वहां पहुंचकर उन्होंने हेलीकॉप्टर की लेंडिंग के लिए बनाए जा रहे हेलीपेड को देखा तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मानक के अनुरूप समय से हेलीपेड के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने समाजवादी सूखा राहत सामग्री के लाभार्थियों तथा अन्य लोगों के बैठने हेतु बनाए जा रहे पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम रत्नाकर मिश्र को समाजवादी सूखा राहत सामग्री के वितरण हेतु तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यक्रम स्थल के निकट वाहनों की पार्किंग, बैरीकेटिंग, विद्युत आपूर्ति के साथ ही पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तैयारी समय से पूर्ण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी, सीडीओ अरुण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, खड़ विकास अधिकारी जखौरा अजय कुमार, सीओ सदर और थानाध्यक्ष जखौरा सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed