{"_id":"67573b5c6b2ac668b100d5c4","slug":"clerk-suspended-due-to-financial-irregularities-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-125471-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वित्तीय अनियमितता में घिरा लिपिक हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वित्तीय अनियमितता में घिरा लिपिक हुआ निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के लिपिक को अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया है। जांच भी बिठा दी गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष सरला जैन ने बताया कि लिपिक सुधीर रावत के खिलाफ नगर पालिका की संपत्ति को क्षति पहुंचाने, वित्तीय कार्यों में अनियमितता बरतने व मनमानी करने की शिकायतें मिल रही थीं। अतिक्रमणकारियों से रिश्वत लेने की सूचनाएं भी प्राप्त हो रही थीं। लिपिक को निलंबित करने के साथ जांच कर अधीक्षक राजेश जैन को दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में भी हो चुकी कार्रवाई : लिपिक सुधीर रावत पर पूर्व में भी लापरवाही व मनमाने रवैया के चलते कार्रवाई की गई थी। नगर पंचायत तालबेहट व पीएन इंटर कॉलेज में अटैच कर दिया गया था। अब विभिन्न आरोपों के चलते निलंबित किया गया है।
-- -
लिपिक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उसे प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सरला जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद