{"_id":"5f3accf78ebc3e3cc05a33c3","slug":"cleaning-campaign-matatila-dam-taldehate-news-jhs174049625","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताटीला बांध में जलस्तर बढ़ा, घास फंसने से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताटीला बांध में जलस्तर बढ़ा, घास फंसने से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
कैप्सन = माताटीला बॉध में लगें पम्प में फंसी जलीय घास को निकालते गोताखोर
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। माताटीला बांध में जलस्तर बढ़ने से पंप में जलीय घास फंस गई इससे सोमवार को नगर की पेयजल आपूर्ति ठप रही।
नगर की जनता को पेयजल आपूर्ति कराने का जिम्मा जल संस्थान के पास है। जनता पेयजल आपूर्ति के गंभीर संकट का सामना पिछले कई वर्षों से करती चली आ रही है। जनता की मांग पर सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके नगर में पाइप लाइनों का जाल बिछाया। परंतु, इसका जनता को कोई खास लाभ नहीं हुआ। आए दिन पाइप लाइनों का फटना, मोटरों का जलना, बिजली का न आना आदि कारण बताकर जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी अपनी कमियां छिपाते रहे।
कुछ सप्ताह पहले माताटीला बांध का जलस्तर कम हो जाने के कारण जल संस्थान को बांध में अस्थाई पंप लगा कर पानी की आपूर्ति शुरू करनी पड़ी थी। तब दो दिन नगर की आपूर्ति बाधित रही थी।
अभी दो दिन से हुई बारिश में बांध में पानी का स्तर कुछ बढ़ गया। पानी के बहाव के साथ बांध में आई जलीय घास भी बांध के दरवाजों के लगे अस्थाई पंप के आसपास जमा हो गई। इससे पंप ने पानी देना बंद कर दिया और नगर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के बाद जल संस्थान ने गोताखोरों की मदद से पंप के आसपास लगी जलीय घास हटवाने का काम शुरू कर दिया। जिसके चलते सोमवार को नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहीं।
विज्ञापन
दो दिन की बारिश के बावजूद खाली हैं बांध और कुएं
तालबेहट। दो दिन हुई अच्छी बारिश के बावजूद विकास खंड के तीनों बांध खाली पड़े हैं। इसके अलावा क्षेत्र के तालाब, कुओं का जलस्तर भी अभी काफी नीचे है। जनपद के प्रमुख दोनों बांध राजघाट और माताटीला बांध अपने अगस्त माह के लक्ष्य से अभी काफी दूर हैं। बेतवा नदी पर बने विशाल राजघाट और माताटीला बांध का जलस्तर जनपद में होने वाली वर्षा के अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा में होने वाली बर्षा पर काफी कुछ निर्भर करता है। इस बार अभी तक उन जिलों में एवं जनपद में अच्छी बारिश न होने से बांध खाली हैं। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार माताटीला बांध अभी लगभग 11 फीट और राजघाट अपने लक्ष्य से लगभग छह फीट खाली है।
दो दिन की बारशि से माताटीला बांध में पानी का जल स्तर लगभग डेढ़ फीट बढ़ा है। बांध अभी भी अपने अगस्त माह के लक्ष्य से लगभग 11 फीट खाली है। जबकि राजघाट बांध में जल स्तर 367.5 है । जो लक्ष्य से अभी छह फीट नीचे है।
जीके मौर्या, अवर अभियंता, माताटीला बांध प्रखंड
सैलानी हुए मायूस
तालबेहट। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त पर हर बार की तरह माताटीला उद्यान में जुटने वाली सैलानियों की भीड़ कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नजर नहीं आई। वहीं बांध के गेट न खुलने के कारण यहां आने वाले सैलानियों को मायूस होना पड़ा।