फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   classes should be manage by covid protocol

कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत करें विद्यालय में कक्षाओं का संचालन

Wed, 01 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
classes should be manage by covid protocol
विद्यालय में बैठक करते अध्यापक - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द । संकुल केंद्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में मंगलवार को हुई बैठक में एक सितंबर से कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत विद्यालय में कक्षाओं का संचालन करने की चर्चा की गई। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची और प्रेरणा तालिका, ई-पाठशाला से संबंधित बिंदुओं, तीनों मॉड्यूल के निरन्तर अध्ययन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शिक्षक संकुल विशाल जैन पवा ने दीक्षा एप पर निष्ठा एवं अन्य प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत एसपीओ एवं एससीईआरटी द्वारा भेजे गए आधारशिला, ध्यानाकर्षण और शिक्षण संग्रह पर आधारित 12 प्रशिक्षण का कोर्स पूर्ण करने वाले शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को अभिभावकों को मोबाइल पर शत-प्रतिशत दीक्षा एप, प्रेरणा लक्ष्य एप डाउनलोड कराना है। खाद्य सुरक्षा भत्ता, स्टूडेंट डाटा अपलोड, पाठ योजना, शिक्षक डायरी, लाइब्रेरी एवं प्रयोगशाला अनिवार्य रूप से विकसित करने पर संकुल शिक्षक संतोष कुमार कुशवाहा ने चर्चा की। डीसीएफ फॉर्म भरकर प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा, रक्खूलाल, देशबंधु नरवरिया, नरेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र यादव, नितिन जैन, चंद्रभान, संध्या, अनीता तिवारी, हाकम सिंह, रामसेवक, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed