फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Chowpatty being built for street vendors...municipal board put a hurdle

Lalitpur News: रेहड़ी वालों के लिए बन रही चौपाटी...पालिका बोर्ड ने डाला रोड़ा

Thu, 22 Feb 2024 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chowpatty being built for street vendors...municipal board put a hurdle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेहड़ी पटरी वालों को स्थाई स्थान देने के लिए डीएम अक्षय त्रिपाठी ने जीआईसी मार्ग पर चौपाटी बनवाने के निर्देश नगर पालिका प्रशासन को दिए थे। पालिका प्रशासन ने इस पर काम भी शुरू कर दिया, लेकिन नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए चौपाटी के लिए विद्युतीकरण का प्रस्ताव पास नहीं होने दिया। पालिका बोर्ड के सदस्यों के फैसले को स्थानीय लोगों ने गलत बताया। उनका कहना है कि अच्छे कार्य में बोर्ड को सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। पेश है बातचीत के अंश...

---------ऐसे बनाएंगे चौपाटी
बाजार पुरानी तहसील से जीआईसी मार्ग स्थित फुटपाथ पर फास्टफूड, चाट, पकौड़ा, टिकिया, चाऊमीन, आइस्क्रीम, डोसा, बर्गर सहित अन्य खाने-पीने की वस्तुओं के स्टाल शाम को लगाए जाएंगे। इसके लिए इस मार्ग पर विद्युतीकरण भी जरूरी है।
विज्ञापन

---
रेहड़ी पटरी वालों के लिए स्थाई व्यवस्था और आधुनिक बाजार की तर्ज पर चौपाटी की पहल सराहनीय है। इससे लोगों को रोजगार की सुविधा मिल जाएगी। ग्राहकों को भी एक स्थान पर खाने-पीने की सभी वस्तुएं मिल जातीं। चौपाटी के विद्युतीकरण के प्रस्ताव को अमल में लाकर स्वीकार किया जाए।- महेंद्र जैन, महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पटरी दुकानदारों के लिए चौपाटी बनवाने की पहल अच्छा निर्णय है। हाथठेला पर भटक रहे लोगों को स्थान मिल जाएगा और लोगों को वहां जाकर चाट खाने में भी ठीक लगेगा। शहर के विकास में सभासदों को सकारात्मक सहयोग करना चाहिए। विद्युतीकरण के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करें। -महेंद्र जैन मयूर, प्रांतीय चेयरमैन, उद्योग व्यापार मंडल
---
शहर में चौपाटी बनने से अधिक लाभ हो जाएगा। लोगों को एक ही स्थान पर फास्टफूड व चाट पकौड़ा समेत अन्य खाद्य पदार्थ मिल सकेंगे। यहां विद्युतीकरण के प्रस्ताव को पालिका को स्वीकृति देकर इस कार्य को गति देनी चाहिए, जिससे जल्द बाजार तैयार हो जाए।-बल्लू कुशवाहा

---
पुरानी तहसील से जीआईसी होकर चर्च रोड तक चौपाटी बनने से नगर के विकास को गति मिलेगी। ऐसे प्रस्ताव को पालिका के जनप्रतिनिधियों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड बैठक में लाकर सर्वसम्मति से स्वीकार करना चाहिए।-आशीष पंथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed