{"_id":"6914dae331e48b93890569ad","slug":"children-will-showcase-their-talent-in-the-science-model-competition-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-146012-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
चौदह को जीजीआईसी में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को निखारने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर में सुबह दस बजे से होगा।
जिला विज्ञान क्लब ललितपुर के जिला समन्वयक राहुल जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, अंधविश्वास को दूर करना और उन्हें अपने नवाचारों के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना है।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसका मुख्य विषय वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान रखा गया है। इसके अंतर्गत 22 उपविषय निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थी इन्हीं विषयों पर अपने मॉडल तैयार कर प्रस्तुत करेंगे। इसमें थर्माकॉल से बने अक्रियाशील मॉडल प्रतियोगिता में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रत्येक मॉडल के साथ केवल दो ही विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम दो विजेता मॉडल के नाम शीघ्र जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए भेजें। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सृजनशीलता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।